श्रमोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023-24 Latest News

श्रमोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9 वी में प्रवेश हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं हेतु चयन परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित की जा रही है।

श्रमोदय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में स्थित सर्व सुविधा युक्त आवासीय विद्यालयों में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पाठ्यक्रम अनुसार निःशुल्क शिक्षा प्रदाय की जाती है।

श्रमोदय विद्यालय विशेषताएं

• पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

• सम्पूर्ण शैक्षिक विकास – शारीरिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा

• विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना।

• उच्च अधोसंरचना वाले आवासीय विद्यालय।

श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा कार्यक्रम का विवरण:

• परीक्षा तिथि -8 जनवरी 2023 (रविवार)

• परीक्षा का माध्यम – हिन्दी एवं अंग्रेजी।

• केवल बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रवेश वाली कक्षा से पूर्व की कक्षा के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जावेंगे।

• परीक्षा की अवधि -2 घंटे

• परीक्षा केन्द्र -समस्त जिलास्तरीयशासकीय ईएफए हायर सेकेण्डरी स्कूल, मध्यप्रदेश

• अंतिम तिथि -25 दिसम्बर 2022

• आवेदनशुल्क – निःशुल्क।

• ऑनलाइन फार्म भरने हेतु पंजीकृत (ऑनलाइन रजिस्टर्ड) निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियां ही पात्र होंगे।

• प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदक को एम.पी.ऑनलाइन के पोर्टल पर लॉग-इन कर अथवा कियोस्क के माध्यम से आवेदन करना होगा।


परीक्षा संबंधित अधिक विवरण वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर भी उपलब्ध है।

नोट:

• परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

• प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समय सारणी आदि की जानकारी अंकित होगी।

• संपर्क – दूरभाष नंबर – 0755 2552106

कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!