2024-25 एकीकृत शाला निधि || 2024-25 Composite School Grant !! BIG NEWS!!

2024-25 एकीकृत शाला निधि के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत वार्षिक अनुदान मे नामांकन के आधार पर दरो की स्वीकृति प्रदान करते हुये विस्तृत निर्देश जारी किये गये है। जारी निर्देशों के अनुसार नामांकन के आधार पर स्वीकृत दरे निम्नानुसार है –

शाला का कुल नामांकनराशि
1-3010,000
31-10025,000
101-25050,000
251 से अधिक75,000

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा उपरोक्तानुसार उपलब्ध राशि मे से विद्यालय के द्वारा व्यय हेतु सुझावात्मक गतिविधियॉ भी दी गई है। जिसके अनुसार शाला एकीकृत निधि मे प्राप्त राशि का व्यय किया जा सकता है।

इसके अलावा सत्र 2024-25 मे एकीकृत शाला निधि के अतिरिक्त भी शाला प्रबंधन समिति को अन्य गतिविधियों हेतु राशि का प्रावधान दिया गया है , जिसका विवरण निम्नानुसार है –

स.क्र.गतिविधियॉव्यय हेतु अनुपातिक राशि
1Safety & Security प्रति विद्यालय, प्रति शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लियेप्रति विद्यालय राशि रू. 2000/- का प्रावधान है। जिसमे से दरवाजे, खिड़की की आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्याे पर व्यय किया जायेगा।
2बस्ता मुक्त दिवस(Bagless Day)/ बाल सभा की गतिविधिया के आयोजन हेतु केवल माध्यमिक शालाओं के लियेराशि रू. 2500/- प्रति माध्यमिक विद्यालय
3यूथ एवं ईको क्लब के अन्तर्गत विज्ञान मित्र क्लब, आसपास की खोज एवं अन्य आवश्यकता अनुसार गतिविधियों के आयोजन हेतु प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के लियेराशि रू. 3000/- प्रति प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला को पृथक-पृथक उपलब्ध कराई जायेगी।
4खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा हेतु प्राथमिक/माध्यमिक स्तर की शालाओं एवं एक परिसर एक शाला के लियेप्राथमिक 5000/- एवं माध्यमिक शालाओं 10000/- के लिये प्रावधान है।
5आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु जहॉ बालिकाओ का नामांकन 25 से अधिक हो (माध्यमिक स्तर)प्रति माध्यमिक विद्यालय राशि रू. 15000/- का प्रावधान है जिसके अन्तर्गत 03 माह प्रशिक्षक की फीस कुल राशि रू. 9000 एवं शेष राशि का उपयोग आत्मरक्षा संबंधी आवश्यक सामग्री हेतु व्यय किया जा सकेगा।
6SMC/SMDC के प्रशिक्षण हेतुप्रति विद्यालय राशि रू. 500/- का बजट प्रावधान है।
7FLOOR GAMES (INDOOR AND OUTDOOR)प्रति विद्यालय राशि रू. 3000/- का प्रावधान है।

कृपया और अधिक और विस्तृत जानकारी के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का पत्र नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक करके देखे –

विवरणलिंक
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का पत्रदेखे
कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!