विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं वर्ष 2025-26 प्रवेश प्रकिया जन जातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
- आवेदन प्रारंभ तिथि : 18.02.2025
- आवेदन की अंतिम तिथि : 10.03.2025
Table of Contents
विभागीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में सीट संख्या
विद्यालय का प्रकार | कक्षा 6वीं | ||
बालक | बालिका | योग | |
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय | 1772 | 1802 | 3574 |
कन्या शिक्षा परिसर | 0 | 4439 | 4439 |
आदर्श आवासीय विद्यालय | 280 | 0 | 280 |
योग | 2052 | 6241 | 8293 |
नोट:- उपरोक्त सीट संख्या में कमी अथवा वद्धि हो सकती है। उपरोक्त विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
क्र. | परीक्षा का विवरण | दिनांक | समय |
1 | ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि | 18.02.2025 | प्रातः 11.00 बजे से |
2 | ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 10.03.2025 | सायं 05.00 बजे तक |
3 | प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रारंभिक तिथि | 12.03.2025 | प्रातः 10.00 बजे से परीक्षा तक |
4 | परीक्षा की तिथि एवं समय | 30.03.2025 | प्रातः 10.00 से 01.00 बजे तक |
परीक्षा केन्द्र : जिला विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित विद्यालय।
आवेदन प्रक्रिया
- कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग,विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा,भारिया या सहरिया),विमुक्त जनजातियाँ, घुमक्कड़ एवं अर्घघुमक्कड़ समुदाय (DNT/NT/SNT) के अलावा वे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, दिव्यांग एवं दिव्यांग माता-पिता की संतान,अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दान की हो)वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करसकते हैं।
- मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन हेतु पात्र होंगे।
- उल्लेखित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइडलाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
विशिष्ट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 26 आवेदन करने के लिए लिंक – यहां क्लिक कर आवेदन करे
कृपया आपको पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं।
साथ ही आपको किसी विषय के संबंध कोई दुविधा या किसी समस्या हो तो आप मुझे contant us पेज पर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है।
लगातार अपडेट के लिए फेसबुक पेज जरूर जॉइन कर ले। और अपने शिक्षक साथियों तक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर जरूर करे।