कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 हेतु प्रावधिक प्रवेश पत्र जारी

📢 वार्षिक परीक्षा 2025–26

कक्षा 5वीं एवं 8वीं – प्रावधिक प्रवेश पत्र एवं त्रुटि सुधार संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 हेतु प्रावधिक प्रवेश पत्र (Provisional Admit Card) डाउनलोड करने की सुविधा RSKMP पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।

यह प्रवेश पत्र केवल अस्थायी (Provisional) है, जिसमें दर्ज जानकारी की जांच करना आवश्यक है। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, जन्मतिथि, विषय या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधारना अनिवार्य है।

📌 महत्वपूर्ण निर्देश

1. प्रवेश पत्र डाउनलोड एवं सत्यापन
सभी शिक्षक अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रावधिक प्रवेश पत्र पोर्टल से डाउनलोड करें। इसके बाद प्रवेश पत्र विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को उपलब्ध कराएं तथा सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करवाएं।
2. त्रुटि सुधार की प्रक्रिया
यदि किसी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में नाम, जन्मतिथि, विषय, लिंग या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षक अपनी स्वयं की Login ID का उपयोग करते हुए पोर्टल पर सुधार कर सकते हैं।
3. सुधार की समय सीमा – केवल 5 दिवस
शिक्षक लॉगिन से जानकारी सुधारने की सुविधा केवल अगले 5 दिनों तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद यह सुविधा स्वचालित रूप से बंद कर दी जाएगी, इसलिए सभी सुधार समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
4. अंतिम (Final) प्रवेश पत्र जारी होना
निर्धारित 5 दिवस की सुधार अवधि समाप्त होने के बाद ही Final Admit Card पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। अंतिम प्रवेश पत्र में की गई जानकारी ही मान्य होगी।

⚠️ विशेष ध्यान देने योग्य बातें

  • सभी विद्यार्थी अपना नाम, जन्मतिथि एवं विषय अवश्य जांचें।
  • त्रुटि मिलने पर तुरंत शिक्षक को सूचित करें।
  • समय सीमा समाप्त होने के बाद सुधार संभव नहीं होगा।
  • Final Admit Card ही परीक्षा में मान्य होगा।

अतः सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालक समय सीमा के भीतर जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य सुनिश्चित करें।

यह सूचना विद्यार्थियों के हित में जारी की गई है। कृपया इसे अधिक से अधिक साझा करें।

📢 वार्षिक परीक्षा 2025–26

कक्षा 5वीं एवं 8वीं – टाइम टेबल

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 से संबंधित Time Tableनीचे दिए गए बटन से देख सकते हैं।

यदि यह पोस्ट आपको उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण लगी हो, तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य साझा करें।

यदि आपको किसी विषय से संबंधित कोई दुविधा, प्रश्न या समस्या हो, तो आप हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए हमें यहाँ जॉइन करें:

साथ ही, इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने शिक्षक साथियों एवं विद्यार्थियों तक WhatsApp ग्रुप में साझा करना न भूलें।

कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!