शाला दर्पण पर निरीक्षण कैसे करें

 

                 सितंबर माह से एम शिक्षा मित्र एप्प के माध्यम से शाला दर्पण पर सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारीयो के लिए शाला निरीक्षण के लिए सुविधा पुनः प्रारंभ कर दी गई है। शाला दर्प की प्रारंभ की गई सुविधा में कुछ संशोधन भी किए गए हैं जिनसे निरीक्षणकर्ता अधिकारी निरीक्षण के समय विकल्प चुनने में असमंजस की स्थिति बन रही है एवं समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज हम इसी स्थिति को स्पष्ट करने और समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे –

 
 

1. शाला दर्पण पर निरीक्षण करने से पहले एम शिक्षा मित्र का लेटेस्ट वर्जन 13.5 जरूर अपडेट कर ले।

2. एम शिक्षा मित्र में स्वयं की आई डी पासवर्ड से लॉगिन कर ले।
 
3. लॉगिन करने के पश्चात एम शिक्षा मित्र के पहले पेज पर ही मास्टर डाटा अपडेट करे वाला विकल्प से एक बार जरूर मास्टर डाटा अपडेट कर ले।
 
 

4. इसके बाद शाला दर्पण के पेज पर मास्टर डाटा डाउनलोड करे वाले विकल्प को हर माह शाला आवंटन के बाद जरूर मास्टर डाटा डाउनलोड कर ले।
 
5. सितम्बर माह से प्रारंभ किये शाला दर्पण में किये गए संसोधन जैसे विद्यालय खुली मिली कि स्थिति में विद्यालय कोविड के कारण बंद, हा, नही में निरीक्षणकर्ता असमंजस में है। 
 
 
            यहाँ आपको स्पष्ट किया जाता है कि राज्य शिक्षा केन्द्र से दिए गए निर्देश/मार्गदर्शन अनुसार वर्तमान में सभी निरीक्षणकर्ताओ को कोविड के कारण बंद है ही करना है। विद्यालय बंद का कारण में ग्राम, बसाहट में हमारा घर हमारा विद्यालय अंतर्गत संचालन की स्थिति का उल्लेख किया जाना है।
 
7. राज्य शिक्षा केन्द्र से पार्ट बी नही खुलने वाली समस्या का समाधान तो कर दिया गया है। फिर भी अगर किसी को समस्या होतो वह अपने कम्प्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र में अपनी आई डी पासवर्ड से लॉगिन कर पूर्व में किये गए सभी निरीक्षण लॉक कर दे, आपकी समस्या हल हो जावेगी।
 
कृपया आपको पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही आपको किसी विषय के संबंध कोई दुविधा या किसी समस्या हो तो आप मुझे contant us पेज पर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है। लगातार अपडेट के लिए निःशुल्क सदस्यता या ईमेल सब्सक्राइब जरूर कर ले।
कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!