आजीविका स्वसहायता समूह से गणवेश प्राप्त उपरांत एम शिक्षा मित्र एप्प के माध्यम से एण्ट्री करना ।। Entry from M Shiksha Mitra app after received uniform

आजीविका स्वसहायता समूह से गणवेश प्राप्त उपरांत एम शिक्षा मित्र एप्प के माध्यम से एण्ट्री करना ।। Entry from M Shiksha Mitra app after received uniform
 
अधिकांश जिलों में आजीविका स्वसहायता समूह के द्वारा गणवेश का निर्माण कार्य पूर्ण कर विकासखण्ड के कार्यालय के माध्यम में समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रभारियों को वितरण किया जाना है या वितरण किया जा रहा है।
 
साथ ही संबंधित संस्था प्रभारियों द्वारा प्राप्त गणेवश की संख्यात्मक जानकारी एम शिक्षा मित्र एप्प के माध्यम से आॅनलाइन एण्ट्री की जाना है।

👉 आइये जानते है कि गणवेश प्राप्त करने के पश्चात एम शिक्षा मित्र एप्प के माध्यम से आॅनलाइन एण्ट्री कैसे की जाना है ?

सर्वप्रथम संस्था प्रभारी को एम शिक्षा मित्र एप्प को डाउनलोड करना है या अपडेट कर लेना है, वर्तमान में एम शिक्षा मित्र का 14.2.4 वर्जन चल रहा है। इसके बाद आपकों अपनी विभागीय युनिक आई डी पासवर्ड के माध्यम से लाॅगिन करना होगा।

लाॅगिन करने के बाद एम शिक्षा मित्र एप्प के पहले पेज पर‘‘ अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारी हेतु सेवाएं ’’ वाले सेक्शन में आना है।

M shiksha mitra uniform

M shiksha mitra uniform

इस सेक्शन को टच करके बाये और खिचना होगा। जहाॅ अगले भाग में आपकों‘‘ युनिफाॅर्म डिस्टिब्युशन ट्रैकिंग ’’ वाले आॅप्शन पर क्लिक करना होगा।

अगली स्क्रिन में शिक्षक का नाम, स्कूल का नाम प्रदर्शित होगा। जिसका आपकों मिलान करना होगा। आपकों जिस संस्था के लिये गणवेश मिल रही हों उसी संस्था का नाम प्रदर्शित होना चाहियें। प्रदर्शित संस्था के लिये ही आॅनलाइन एण्ट्री मान्य होगी

M shiksha mitra uniform

शिक्षक का नाम एवं संस्था का नाम सही होने पर सबसे पहले‘‘ क्रय आदेश, मास्टर डाटा डाउनलोड ’’ वाले आॅप्शन पर क्ल्कि कर मास्टर डाटा डाउनलोड करना है। बिना मास्टर डाटा डाउनलोड किये आप आॅनलाइन एण्ट्री नही कर सकते। मास्टर डाउनलोड होने के पश्चात Master Data Download Successfully    का मैसेज प्रदर्शित होगा।

इसके बाद तीसरे आॅप्शन‘‘ गणवेश आॅर्डर ’’ पर क्लिक कर शिक्षक अपनी संस्था को स्वसहायता से मिलने वाली गणवेश की संख्या, आर्डर की जानकारी, स्वसहायता समूह का नाम इत्यादि जानकारी देख सकते है।
स्वसहायता समूह से संस्था प्रभारी का गणवेश प्राप्त होने पर दुसरे आॅप्शन ‘‘ गणवेश प्राप्ति दर्ज करें ’’ पर क्लिक कर कक्षावार गणवेश प्राप्ती की जानकारी दर्ज करना होगा।

M shiksha mitra uniform

जिसमंे आपकों कक्षा का चयन करना होगा। इसके बाद गणवेश प्राप्ति होने का दिनांक का चयन करना होगा। तत्पश्चात कक्षावार बालक, बालिका को गणवेश प्राप्त करने की संख्या डालना होगा।
 
हो सकता है आपकी संस्था की दर्ज संख्या कम हो, और स्वसहायता समूह के द्वारा अधिक बच्चों के आदेश जनरेट किया गया हो। इस स्थिति में अधिक गणवेश वापस करते हुये ‘‘ गणवेश संख्या बालक/बालिका Rejected ’’ वाले बाॅक्स में संख्या डालना है। अन्त में ‘‘ सुरक्षित करें ’’ वाले आप्शन पर क्लिक कर जानकारी को सुरक्षित करना है।

हो सकता है किसी संस्था को दो या दो से अधिक चरणों में गणवेश वितरण हो, इस स्थिति में ‘‘ गणवेश प्राप्ति दर्ज करें ’’ वाले आॅप्शन का उपयोग कर अधिक बार भी जानकारी दर्ज कर सकते है।

कृपया आपको पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

साथ ही आपको किसी विषय के संबंध कोई दुविधा या किसी समस्या हो तो आप मुझे contant us पेज पर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है। 

लगातार अपडेट के लिए निःशुल्क सदस्यता या ईमेल सब्सक्राइब जरूर कर ले।

कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!