अप्रैल – 2021 में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन

अप्रैल – 2021 में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन

प्रिय साथियों

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण प्रक्रिया को निरन्तर रखने हेतु दिनांक 1 अप्रैल 2021 से निम्नानुसार गतिविधियों का संचालन किया जाना है:

1. व्हाट्सएप्प के माध्यम से DigiLEP: प्रातः 9-10 बजे

व्हाट्सएप्प के माध्यम से राज्य द्वारा कक्षा 1-8 हेतु दैनिक रूप से निर्धारित पाठ्य सामग्री एक दिन पहले रात को भेजी जाएगी। इस पाठ्य सामग्री को सभी विद्यार्थियों तक व्हाट्सएप्प के माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करें व सभी शिक्षक स्वयं भी इस सामग्री को देखें।

2. रेडियो स्कूल: प्रातः 10-11 व सायं 5-5.30

रेडियो स्कूल के माध्यम से कक्षा 1-2 के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित व कक्षा 3-8 हेतु दक्षता उन्नयन व जॉयफुल लर्निंग गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शाम 5-5.30 बजे कक्षा 1-8 हेतु सह-शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। 

3. टीवी कक्षा: प्रातः दोपहर 12.00 से 1.30 बजे

कक्षा 6-8 हेतु दूरदर्शन पर दैनिक रूप से गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित कक्षाओं के प्रसारण किया जाएगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र  का आदेश देखे –  आदेश
कृपया आपको पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
साथ ही आपको किसी विषय के संबंध कोई दुविधा या किसी समस्या हो तो आप मुझे contant us पेज पर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है। 
लगातार अपडेट के लिए निःशुल्क सदस्यता या ईमेल सब्सक्राइब जरूर कर ले।

कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

Leave a Comment

error: Content is protected !!