राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) क्या है और इसकी तैयारी क्या करना है

National Achievement Survey। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे ।

NAS EXAM

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) का परिचय –

📌  यह एक भारत सरकार का सेंपल आधारित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम है जो कक्षा 3, 5, 8 व 10 के लिए होता है।

📌  NAS योग्यता आधारित राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर मूल्यांकन है, जो छात्रों की सीखने की उपलब्धि के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।

📌  राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे एक परीक्षा नहीं है, अपितु यह शिक्षा प्रणाली की हेल्थ करने की सामान्य जांच प्रक्रिया है।

📌  सर्वे परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है और सुधार हेतु नीतिगत निर्णय लिये जाते हैं।

📌 12 नवम्बर 2021, को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे NAS का आयोजन होना प्रस्तावित हैं, इस सर्वे में कक्षा 3, 5, 8 व 10 के बच्चों को सम्मिलित किया जाएगा।

📌 कक्षा 3 व 5 में हिंदी, गणित तथा पर्यावरण अध्यनन एवं कक्षा 8 में हिंदी, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान को सम्मिलित किया जाएगा ।

📌NAS 2017 में विषय वार चयनित लर्निंग आउटकम्स पर आगामी सर्वे के प्रश्न पूछे जाएंगे।

📌 NAS सर्वे में पूछे जाने वाले प्रश्न उच्च स्तरीय क्षमताओं जैसे कि विश्लेषण, तार्किक चिंतन व अवधारणात्मक स्पष्टता को जांचने की प्रकृति के होते हैं।

📌 प्रश्न सामान्य/परंपरागत आकलन के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति से थोड़े भिन्न होते है।

📌 NAS के अंतर्गत देश में मध्य प्रदेश की ओवरऑल रैंक 17 है।
🏵️ NAS तैयारी की रणनीति 🏵️

स्कूल खुल पाने की स्थिति में –
🚩 समस्त शिक्षकों के द्वारा बच्चों को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भेजे गए अभ्यास प्रश्नों का नियमित अभ्यास हल करवाना एवं जाकर त्रुटि सुधार करना।

🚩 शिक्षकों को अपने विषय के NAS पैटर्न के प्रश्नों को तैयार कर बच्चों का नियमित अभ्यास करवाना।

🚩 प्रति सप्ताह अभ्यास टेस्ट के लिए प्रदान किए गए प्रश्नों को बच्चों से कक्षा में अभ्यास करवाना।

🚩 Mock test से OMR शीट पर कक्षा में अभ्यास करवाना।

🚩  मॉक टेस्ट उपरांत प्रश्न वार विश्लेषण करना और कठिन बिंदुओं की पहचान कर उस प्रकार के प्रश्नों का बच्चों से अतिरिक्त अभ्यास करवाना।

स्कूल ना खुल पाने की स्थिति में –

🏴  विषय शिक्षक द्वारा बच्चों से निरंतर व्यक्तिगत अथवा फोन से संपर्क कर कठिनाइयों का निराकरण करना।

🏴  किसी सुरक्षित स्थान पर बच्चों को कक्षा वार बुलाकर को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बच्चों को नए पैटर्न प्रश्नों को कैसे हल किया जाए इस पर शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करें।

🏴  डिजीलेप समूह के माध्यम से प्रति शुक्रवार भेजे जाने वाले प्रश्नों से बच्चों को अभ्यास करवाना।

🏴  मॉक टेस्ट उपरांत प्रश्न वार विश्लेषण करना और कठिन बिंदुओं की पहचान कर उस प्रकार के प्रश्नों का बच्चों से अतिरिक्त अभ्यास करवाना।

आशा है आपको NAS सर्वे के बारे कुछ जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। आइए माननीय मुख्यमंत्री जी के NAS सर्वे में मध्यप्रदेश तो टॉप 10 में लाने के सपने को सार्थक करते है। 

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के अंतर्गत बच्चों के अभ्यास हेतु आपको राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा भेजी गई अभ्यास प्रश्न बैंक आपको उपलब्ध कराई जा रही है , लिंक पर क्लिक कर आप डाऊनलोड भी कर सकते हो-

1. कक्षा 3 हिंदी प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
2. कक्षा 3 पर्यावरण प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
3. कक्षा 3 गणित प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे

1. कक्षा 5 हिंदी प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
2. कक्षा 5 पर्यावरण प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
3. कक्षा 5 गणित प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे

1. कक्षा 8 हिंदी प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
2. कक्षा 8 विज्ञान प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
3. कक्षा 8 गणित प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे
4. कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक – देखे/डाऊनलोड करे

इन अभ्यास प्रश्नबैंक में से प्रति सप्ताह प्रति विषय 10-10 प्रश्न चयन कर प्रति शुक्रवार दीजिलेप ग्रुप पर बच्चों को अभ्यास हेतु राज्य स्तर से भेजे जाएंगे।
शिक्षक इन प्रश्नों को शिक्षक बच्चों से व्यक्तिशः संपर्क से पहले हल करके देखेंगे, उसके बाद बच्चों को अभ्यास पश्चात त्रुटि सुधार व फ़ीडबैक देंगे।


कृपया आपको पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही आपको किसी विषय के संबंध कोई दुविधा या किसी समस्या हो तो आप मुझे contant us पेज पर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है। 

लगातार अपडेट के लिए ईमेल सब्सक्राइब जरूर कर ले।
कृपया पोस्ट अपने प्रियजनों से शेयर करे -

1 thought on “राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) क्या है और इसकी तैयारी क्या करना है”

Leave a Comment

error: Content is protected !!